राम बारात के स्वागत की विहिप ने बनाई रणनीति
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की महानगर इकाई की बैठक में चार दिसम्बर को गोरखपुर में प्रवेश कर रही राम बारात के स्वागत की रणनीति बनाई गई। बैठक में मौजूद महानगर अध्यक्ष विजय खेमका ने कहा कि जनकपुर नेपाल से अयोध्या लौट रही राम बारात के गोरखपुर जिले में प्रवेश पर बारात का भव्य स्वागत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि गोरखपुर में राम बारात का स्वागत दो स्थानों पर होगा। कुसम्ही बाजार के आगे कोनी मोड़ जगदीशपुर के पास फोरलेन पर सैनिक नगर प्रखंड के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। इसके बाद सहजनवां से पहले एक निजी होटल के सामने शाम चार बजे महानगर इकाई के कार्यकर्ता ढोल नगाड़ा और पुष्प वर्षा के बीच बारात की आरती कर स्वागत करेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से प्रांत सम्बन्ध प्रमुख विष्णु प्रताप सिंह, प्रांत सुरक्षा प्रमुख मनोज, गांव महानगर कार्याध्यक्ष ई.सतीश सिंह, महानगर उपाध्यक्ष रणविजय, महानगर संयोजक देवीलाल गुप्ता, स्वीटी, विनीता, देवेश वैश्य, शशिकांत पारीक, आशुतोष मिश्रा, मुकेश दुआ योगेंद्र सिंह, संजय श्रीवास्तव, अभिषेक, सोमनाथ गोंड और अनुराग मौजूद थे।